10 अक्टूबर 2014 - 18:28
स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना हो, गुट निरपेक्ष आंदोलन

गुट निरपेक्ष आंदोलन ने बल देकर कहा है कि वह संप्रभु फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना का समर्थन करता है जिसकी राजधानी बैतुल मुक़द्दस हो।

गुट निरपेक्ष आंदोलन ने बल देकर कहा है कि वह संप्रभु फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना का समर्थन करता है जिसकी राजधानी बैतुल मुक़द्दस हो।
संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राजदूत हुसैन देहक़ानी ने जिनका देश इस समय गुट निरपेक्ष आंदोलन का अध्यक्ष है, गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की एक कमेटी की बैठक में कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के देश फ़िलिस्तीनियों के स्वतंत्र देश की स्थापना के अधिकार का भरपूर समर्थन करते हैं।
हुसैन देहक़ानी ने बल देर कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन चाहता है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बड़ी शक्तियों की आर्थिक गतिविधियों से उपनिवेश रह चुके देशों और वहां की जनता को कोई नुक़सान नहीं पहुंचेगा।  
फ़िलिस्तीनी अधिकारी पश्चिमी तट, ग़ज़्ज़ा पट्टी तथा पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के क्षेत्र पर एक संप्रभु फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं किंतु इस्राईल ने 1967 की सीमाओं पर वापस जाने से इंकार किया है तथा वह अपने अवैध क़ब्ज़े वाले बैतुल मुक़द्दस नगर के बारे में कोई बात ही नहीं करना चाहता।